शिविर में दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

Feb 13, 2026 02:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

Chandauli News - शहाबगंज (चंदौली) में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक विधिक सेवा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

शिविर में दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

शहाबगंज (चंदौली)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के तत्वावधान में आज शुक्रवार को स्थानीय ब्लाक परिसर में विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। शिविर में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, एनआरएलएम विभाग, महिला कल्याण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी देंगे और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी पूरी करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।