माले नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में वामपंथी दलों ने निकाला मार्च

Jan 06, 2026 07:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव एवं राज्य कमेटी सदस्य

माले नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में वामपंथी दलों ने निकाला मार्च

चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव एवं राज्य कमेटी सदस्य जीरा भारती की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को वामपंथी दलों और मजदूर संगठनों ने काली मंदिर परिसर से गांधी पार्क तक मार्च निकालकर प्रतिरोध सभा की। मार्च के दौरान इंकलाब जिंदाबाद, वामपंथी एकता जिंदाबाद सहित अन्य नारे लगाए गए। सभा में पहुंचे तहसीलदार देवेंद्र यादव को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। सभा को संबोधित करते हुए वामपंथी नेताओं ने आरोप लगाया कि बीते तीन जनवरी को मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र में दोनों नेताओं को बिना वारंट और कारण बताए गिरफ्तार किया गया, जबकि वे बनारस में एक दिवंगत साथी की अंत्येष्टि से लौट रहे थे।

नेताओं ने कहा कि सुधाकर यादव और जीरा भारती आदिवासियों के वनाधिकार बहाल कराने, विस्थापन रोकने तथा बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व कर रहे हैं, इसी कारण उन्हें निशाना बनाया गया। संयुक्त खेत मजदूर संगठन के नेताओं ने चार श्रम कोड और मनरेगा के स्थान पर लाई जा रही वीबी जी राम जी योजना को मजदूर विरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। सभा को भाकपा (माले) राज्य स्थायी समिति सदस्य अनिल पासवान, माकपा जिला सचिव शभुनाथ यादव, सीपीआई नेता शिवमूरत राम सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। अध्यक्षता जयनाथ राम तथा संचालन रामायण राम ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।