अधिवक्ताओं और लेखपालों के बीच चल रहा विवाद नहीं हो रहा खत्म
Chandauli News - नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में अधिवक्ताओं और लेखपालों के बीच बीते चार दिनों

नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में अधिवक्ताओं और लेखपालों के बीच बीते चार दिनों से चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे अधिवक्ता संघ और लेखपाल संघ आमने-सामने आ गया है। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को भी दर्ज मुकदमें के विरोध में तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। वहीं लेखपालों ने भी उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपते हुए आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।लेखपाल संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि वायरल ऑडियो में मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने, दलित उत्पीड़न, दुष्कर्म आदि झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इस तरह की धमकी से लेखपालों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।लेखपाल
संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह ने प्रशासन से इसकी जांच कराकर के दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग किया है। साथ ही चेतावनी दिया है कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लेखपाल आंदोलन को और तेज करेंगे। लेखपालों ने बुधवार को जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।दूसरी तरफ अधिवक्ताओं ने वायरल ऑडियो में लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमा गलत है। इसकी जांच कराकर तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। आरोप लगाया कि मंगलवार को लेखपालों ने तहसील के कमरों में ताला लगा दिया। यह एक दम गलत एवं नियम विरुद्ध है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दिया कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो उग्र रूप से आंदोलन किया जाएगा।उधर लेखपालों और अधिवक्ताओं के धरना-प्रदर्शन के चलते न्यायिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। तहसील में आने वाले वादकारियों एवं आम नागरिकों को अपने कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। साथ ही तीखी धूप में तहसील मुख्यालय पर आने के बाद निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


