शौचालय और यूरिनल नहीं होने से होती है दिक्कत
Chandauli News - पड़ाव चौराहा, जो वाराणसी, झारखंड और सोनभद्र को जोड़ता है, में कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं है। यात्रियों को शौच के लिए भटकना पड़ता है, खासकर महिलाओं को। गंदगी से दुर्गंध फैलती है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने शौचालय और यूरिनल बनाने की मांग की है।

पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद पड़ाव चौराहा बिहार झारखंड सहित सोनभद्र और मिर्जापुर के साथ वाराणसी जिले को भी जोड़ता है। लेकिन इसके बाद भी वहां एक भी सार्वजनिक शौचालय और यूरिनल का निर्माण अब तक नहीं हो पाया है। जबकि वहां काफी संख्या में रोजाना यात्रियों और राहगीरों का आना जाना होता है। जरूरत पड़ने पर लोगों को भटकना पड़ता है। खासकर महिलाओं को काफी परेशानी होती है। वहीं दूसरी ओर चौराहे पर गंदगी का अंबार लगा रहता है। जिससे उठती दुर्गंध से आवागमन में दिक्कत होती है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्वच्छता अभियान के तहत गावों तक में घर घर शौचालय बनाने के साथ ही सफाई पर जोर दिया जा रहा है।
ताकि ग्रामीण खुले में शौच न करे। लेकिन चौराहे पर अब तक बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इस रास्ते से तमाम वीआईपी, मंत्री तथा तमाम बड़े आला अधिकारी चौराहे से होकर गुजरते है। पड़ाव चौराहा जहां पर वाराणसी, चन्दौली, मिर्जापुर, सोनभद्र जिले के आने जाने वालें यात्रियों का ठहराव होता है। यही से लोग वाहन पकड़कर अपने अपने गंतव्य स्थानों पर जाते है। इस स्थानीय चौराहे पर कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं है। जिससे यहां पर दूर दराज से आने जाने वाले यात्रियों को शौच के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने चौराहे पर एक सार्वजनिक शौचालय और यूरिनल बनाने की मांग की है। ताकि यात्रियों और बाजार आने वाले लोगों को दिक्कत न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


