ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीमकान की रंगाई करते समय करंट से मजदूर की मौत

मकान की रंगाई करते समय करंट से मजदूर की मौत

थाना क्षेत्र के लेहरा खास गांव में बुधवार को मजदूर संतोष राम मकान में रंगाई करते समय बिजली तार की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे चकिया जिला संयुक्त अस्पताल ले जाया...

मकान की रंगाई करते समय करंट से मजदूर की मौत
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीThu, 01 Oct 2020 03:15 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के लेहरा खास गांव में बुधवार को मजदूर संतोष राम मकान में रंगाई करते समय बिजली तार की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे चकिया जिला संयुक्त अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा मचाया। देर शाम दोनों में सुलह-समझौते के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम को भिजवाया। लेहरा खास गांव निवासी 32 वर्षीय संतोष राम गांव के ही शैलेंद्र द्विवेदी के मकान पर एक सप्ताह से रंगाई का काम कर रहा था। वह बुधवार को मकान के बाहरी हिस्से पर रंगाई का काम कर रहा था। इसी बीच मकान के बाहर से गुजरे बिजली केबल कटे होने से करंट की जद में आ गया। करंट लगने से वह बांस की सीढ़ी से नीचे गिर गया। बेहोशी की हालत में तत्काल उसे जिला संयुक्त अस्पताल चकिया ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों व ग्रामीणों ने शैलेंद्र द्विवेदी के मकान के बाहर शव को रखकर हंगामा शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने संतोष के परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिवारीजन मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। मजदूर लालजी के तीन पुत्रों में संतोष सबसे बड़ा था। वह भी मजदूरी कर पत्नी व बच्चों की गुजर-बसर करता था। संतोष की दो पुत्री मधुबाला व निशा और एक पुत्र खुशहाल है। संतोष की पत्नी सुनीता देवी व परिवार के लोगों का रो-रोकर कर बुरा हाल रहा। देर शाम दोनों पक्ष के बीच पुलिस ने समझौता कराकर मामला शांत कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें