क्रिकेट प्रतियोगिता में कुढ़े किंग तीन रन से जीता

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

पीडीडीयू नगर में सुभाष नगर में नगर पालिका प्रीमियर लीग क्रिकेट का आयोजन हो रहा है। कुढ़े किंग ने काली महाल बी के खिलाफ तीन रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच विपिन ने 32 रन बनाए। काली महाल बी टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।

क्रिकेट प्रतियोगिता में कुढ़े किंग तीन रन से जीता

पीडीडीयू नगर। नगर के सुभाष नगर में नगर पालिका प्रीमियर लीग क्रिकेट का आयोजन चल रहा है। इसमें शुक्रवार की रात कुढ़े किंग और काली महाल बी के बीच आयोजित मैच में कुढ़े किंग ने तीन रन से जीत दर्ज की। बेहतर प्रदर्शन के लिए विपिन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कुढ़े किंग के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। विपिन ने शुरुआती झटकों से उबारते हुए टीम को 50 रन के स्कोर तक ले गए। विपिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 रन के स्कोर पर आउट हुए। अंतिम के ओवरों में कप्तान आकाश यादव और करन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम का स्कोर 76 रन पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी काली महाल बी टीम ने शानदार शुरूआत की। सलामी बल्लेबाजी सागर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और मैच में उतार चढ़ाव बना रहा। अंतिम ओवर में जीत के लिए 9 रन की आवश्यकता थी लेकिन टीम नहीं बना सकी। इस मौके पर प्रकाश यादव ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिल रहा है। विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू परिषद की आराधना गुप्ता ने कहा कि दलगत नीतियों से ऊपर उठकर सभासद आरती यादव और श्रवण यादव ने युवाओं को अवसर दिया है। इस मौके पर नीना वैश्य, संदीप यादव, मुकेश यादव मुक्की, शशि मिश्रा, पारस यादव, आराधना गुप्ता, योगेश मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।