ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीमकर संक्रांति पर खिचड़ी के सहभोज का हुआ आयोजन

मकर संक्रांति पर खिचड़ी के सहभोज का हुआ आयोजन

मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार को जिलेभर में विभिन्न संगठनों की ओर से खिचड़ी का सहभोज आयोजित किया गया। वहीं गरीबों में कंबल भी बांटे गए। केमिस्टस...

मकर संक्रांति पर खिचड़ी के सहभोज का हुआ आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीSun, 16 Jan 2022 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

पीडीडीयू नगर। हिटी

मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार को जिलेभर में विभिन्न संगठनों की ओर से खिचड़ी का सहभोज आयोजित किया गया। वहीं गरीबों में कंबल भी बांटे गए। केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन की ओर से शनिवार को नगर स्थित मां काली मंदिर के सामने कम्बल व खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 501 कम्बल का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना हर मानव का धर्म है। मकर संक्रांति जिसे हम खिचड़ी के त्यौहार से जानते हैं। इसी कड़ी में संस्था की ओर से जरूरतमंदों की सेवा की है। महामंत्री रोहिताश पाल ने कहा कि आगे भी संस्था सेवा का कार्य करती रहेगी। इस दौरान मनोज केशरी, आशुतोष जायसवाल, आलोक जायसवाल, अमित जायसवाल, विनय जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, योगेश आर्य, उपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

दूसरी ओर मकर संक्रांति पर्व पर फल सब्जी विक्रेता व्यवसाई वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की सख्यां मे लोग खिचड़ी ग्रहण किए। भंडारे मे मौजूद अध्यक्ष चौधरी नारायन प्रसाद सोनकर ने कहा कि संस्था आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रत्येक वर्ष खिचड़ी भोज का आयोजन करती है। इसमें आसपास के जरूरतमंद लोग प्रसाद का ग्रहण करते है। इस अवसर पर महेंद्र प्रसाद सोनकर, मोहन प्रसाद, राजेंद्र सोनकर, पारस सोनकर, बिरेन्द्र सोनकर, बबलू सोनकर, पोले जायसवाल, सभासद बृजेश गुप्ता समस्त व्यवसाई गण मौजूद रहे।

वहीं नौगढ़ प्रतिनिधि के अुनसार, मकर संक्रांति के अवसर पर समरसता भोज का आयोजन मझगावां गांव में किया गया। मुख्य अतिथि डा.जीतूचरण राम कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर समरसता भोज के आयोजन का उद्देश्य परंपरा नहीं आपसी एकजुटता का आगाज करना है। इस मौके पर आलोक मिश्रा, मनीन्द्र मौर्य, भगवानदास, पुरूषोत्तम राम, बलदेव यादव और प्यारे लाल मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें