गंगा में मिले शव की शिनाख्त, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के समीप गंगा में रविवार

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के समीप गंगा में रविवार की सुबह कानपुर के युवक का शव उतराया मिला। इसकी जानकारी होने पर चार दिनों से खोजबीन करने में जुटे परिजन लंका पुलिस के साथ कोतवाली में पहुंचकर शव का शिनाख्त किए। परिजन किसी अनहोनी घटना को लेकर लंका थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए थे। पुलिस की जांच में पता चला है कि मृतक बेटिंग एप से सट्टा खेल में शामिल था। इस दौरान वाराणसी एवं भदोही के कुछ युवकों से पैसे के लेनदेन को लेकर विद चल रहा था। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलूओं की छानबीन करने में जुटी है।क्षेत्र के सहजौर गांव स्थित गंगा में रविवार की सुबह कानपुर के साकेत नगर निवासी 24 वर्षीय हर्षित वर्मा का शव उतराया मिला। इसकी जानकारी होने पर चार दिनों से तलाश कर रहे मृतक के चाचा विनोद कुमार वर्मा ने मुगलसराय कोतवाली में पहुंचकर शव शिनाख्त की। मृतक के चाचा विनोद वर्मा ने आरोप लगाया कि बीते चार दिनों से हर्षित से संपर्क नहीं हो रहा था। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा बनारस में काम करता था। होली के समय अपने एक मित्र के साथ घर आया था। बताया कि बनारस आने पर उसने खाते में पिता से कुछ रूपये मंगाया था। बीते शुक्रवार को उसका फोन बंद हो गया। मोबाइल बंद होने पर परिवार के लोग बनारस आए और उसकी तलाश करने लगे, लेकिन जब पता नहीं चला तो लंका थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कई गई।वही रविवार को हर्षित के मोबाइल से फोन आया तो उम्मीद जगी, लेकिन पता चला फोन मुगलसराय कोतवाली से है। वही पुलिस की छानबीन में पता चला है कि सट्टा से जुड़ा हुआ मामला है। मृतक युवक का वाराणसी और भदोही के कुछ युवकों पर पैसा बकाया था। वही मृतक की मोबाइल में वाइस रिकार्ड के अनुसार युवकों पर मौत होने का जिम्मेदार बनाया है। हालांकि पीएम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि शव की शिनाख्त हर्षित वर्मा के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच लंका थाने की पुलिस कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


