Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsKamapur Sports Competition Concludes Emphasis on Holistic Development
कमालपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में रहा प्रथम

कमालपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में रहा प्रथम

संक्षेप:

Chandauli News - कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कमालपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय कमालपुर परिसर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद

Nov 13, 2025 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कमालपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय कमालपुर परिसर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अभिमन्यु यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष सुदामा जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। प्रतियोगिता में कमालपुर न्याय पंचायत के कुल 9 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 5 प्राथमिक विद्यालय और 4 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल रहे। बालक और बालिका वर्ग के विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान कबड्डी उच्च प्राथमिक स्तर में उच्च प्राथमिक विद्यालय कमालपुर की टीम प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्राथमिक स्तर, बालक एवं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कमालपुर प्रथम स्थान पर रहा। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कमालपुर की छात्राओं ने विशेष प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। ओवरऑल परिणाम उच्च प्राथमिक विद्यालय कमालपुर ने 62 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय कमालपुर ने 58 अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। संचालन डॉ. ईश्वर चंद्र त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सुनील मौर्य, इमरान खान, एआरपी डॉ. जितेंद्र मौर्य, रामनिवास दुबे, मनोज यादव, पंकज श्रीवास्तव, सुषमा देवी, अखिलेश कुमार, अतुल सिंह, विनय कुमार, साधन देव, रणजीत मौर्य, प्रेम शंकर, संजय चौहान, शशिकांत , जीनत कौसर, प्रीति सिंह, सीमा सिंह आदि रही।