आभूषण व्यवसायी से लूट के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
नियामताबाद के मनोहरपुर गांव में आभूषण कारोबारी सुजीत बिंद पर फायरिंग और लूट का हमला हुआ। बाइक सवार बदमाशों ने सुजीत से 20 हजार नगदी, मोबाइल और आभूषण लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव के समीप बीते गुरुवार की देर शाम आभूषण कारोबारी सुजीत बिंद पर हुई फायरिंग और लूट की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश तीन दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर दबिश दे रही है। क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी सुजीत बिंद गोधना मोड़ स्थित अपनी सराफा की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोककर नगदी, आभूषण तथा मोबाइल लूटने का प्रयास किया।
विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी के हाथ में गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। साथ ही सुजीत के बैग से 20 हजार नगदी सहित मोबाइल और आभूषण भी लूटकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल कारोबारी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। इलाज के बाद घायल सुजीत बिंद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटना के बाद व्यापारियों और ग्रामीणों में नाराजगी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


