फोलोअप: बाइक सवार बदमाशों की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
Chandauli News - अलीनगर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने आभूषण व्यवसाई को गोली मारकर किए थे लूट फोलोअप: बाइक सवार बदमाशों की तलाश में पुलिस क

नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव के समीप बीते गुरुवार की देर शाम आभूषण कारोबारी सुजीत बिंद पर हुई फायरिंग और लूट की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी सुजीत बिंद गोधना मोड़ स्थित अपनी सराफा की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोककर नगदी, आभूषण तथा मोबाइल लूटने का प्रयास किया।
विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। साथ ही सुजीत के बैग से 20 हजार नगदी सहित मोबाइल और आभूषण भी लूटकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल कारोबारी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। इलाज के बाद शुक्रवार की सुबह सुजीत बिंद घर वापस लौट आए। घटना के बाद व्यापारियों और ग्रामीणों में नाराजगी है। वही दूसरी ओर भाजपा नेता राणाप्रताप सिंह, बृजेश बिंद सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण भी उससे मिलने पहुंचे थे। लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


