इजरायल-अमेरिका से जारी युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर आक्रोश
Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता। इजरायल और अमेरिका की ओर से जारी युद्ध में ईरान
पीडीडीयू नगर, संवाददाता। इजरायल और अमेरिका की ओर से जारी युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनई की मौत के बाद शिया समुदाय के लोगों में आक्रोश है। रविवार को दुलहीपुर क्षेत्र में शिया समुदाय ने अपनी दुकानें बंद कर शोक प्रकट किया। वहीं शाम को विरोध और मजलिस का कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन पुलिस ने शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए मजलिस पर रोक लगा दिया। ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद जिले भर में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसी सक्रिय रही। सीओ समेत थाना और चौकी प्रभारियों पुलिस कर्मियों के साथ अपने-अपने क्षेत्र में चक्रमण किया।
दुलहीपुर क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती गई। यहां भारी संख्या में पुलिस कर्मियों ने पैदल गश्त किया। साथ ही समुदाय के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील किया। दूसरी तरफ सिपाहे हुसैनी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेकेट्री राहिब जाफरी ने कहा कि अयातुल्लाह खामेनई की शहादत से समुदाय के लोग दुखी हैं। पूरी दुनियां ने अमेरिका इजरायल की गुंडागर्दी देखी। माहे मुबारक रमजान में एक मुस्लिम मुल्क के ऊपर बिना किसी सूचना के बुजदिल की तरह हमला किया। पूरे दुनियां के मुस्लिम लोग इस बात को कभी माफ नहीं करेंगे। अमेरिका और इजरायल यह सोच रहा कि उसने जंग जीत ली है तो उसका वहम है। ईरान ने इससे भी बुरा वक्त मंगोलों के समय में देखा है। जब तक एक भी ईरानी जिंदा है वह अमेरिका-इजरायल के लिए काफी है। उन्होंने भारत सरकार से गुजारिश किया कि भारत के सदियों पुराने मित्र देश ईरान के ऊपर यह जुल्म है। भारत सरकार यूएनओ को संदेश दे कि यह जंग पहले रुकनी चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


