पुलिस मुठभेड़ में चार अंतर्राज्यीय लुटेरे गिरफ्तार
Chandauli News - चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र में भगवानपुर नहर के पास लूट करने वाले चार अंतरराज्यीय बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। आरोपियों ने हाईवे पर राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट की। पुलिस ने उनके पास से नगदी, असलहा और कारतूस बरामद किया।

चंदौली, संवाददाता। चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हाईवे स्थित भगवानपुर नहर के पास लूट करने वाले चार अंतरराज्यीय बदमाशों को सदर पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार को भगवानपुर तालाब के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक बिहार के मोहनियां और तीन सैयदराजा थाना क्षेत्र के निवासी है। उनके पास से नगदी सहित असलहा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि अमेठी जिले के ग्राम जद्दपुर मुंशीगंज ज्ञानेंद्र तिवारी की ओर से रविवार को सदर कोतवाली में तहरीर दी गई थी कि वह वाराणसी से बिहार जा रहे थे। तभी भगवानपुर नहर के पास चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर मारपीट करते हुए ₹42 हजार नगद छीन लिया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपयिों की तलाश की जा रही थी।
पुलिस की कार्रवाई
इस दौरान सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को सोमवार की भोर में मुखबीर से सूचना मिली कि हाईवे पर लूटपाट करने वाला गिरोह भगवान तालाब के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तोअभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें बिहार के मोहनिया निवासी अभियुक्त उपेंद्र यादव के बाएं पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं मौके से तीन और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक अवैध असलहा, एक खोखा, एक कारतूस और 2045 रुपए नगद बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की बयानबाजी
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग मिलकर हाईवे एवं सुनसान स्थानों पर राहगीरों और वाहन चालकों को निशाना बनाते थे। राहगीरों को रोकने के लिए कभी महिला का भेष धारण करते थे और कभी सामान्य रूप से मदद मांगने या रास्ता पूछने के बहाने वाहन रुकवाते थे। वाहन रुकते ही हम लोग चालक के साथ मारपीट कर नगदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान छीन लेते थे। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि दिनांक रविवार को भगवानपुर नहर के पास वादी ज्ञानेन्द्र तिवारी की गाड़ी रुकवाकर उनके साथ हाथापाई करते हुए ₹42,000 नगद छीन लिये थे और लूट से प्राप्त रुपये आपस में बांट लेते थे तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदलते रहते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में बिहार के मोहनिया निवासी उपेंद्र यादव, सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव निवासी मंजय कुमार, सैयदराजा नगर के लोहिया नगर निवासी बहादुर ठठेरा और आजाद नगर निवासी मुस्तफा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बीपी पांडेय, एसआई विजय बहादुर सिंह, रावेंद्र सिंह, तरुण कश्यप के अलावा उमंग राय, प्रियेश यादव औ सचिन सिंह शामिल थे। वहीं स्वाट टीम में एसओजी प्रभारी रामजनम यादव, अरविंद भारद्वाज, राणा प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


