जिले में 44 डिग्री तापमान, 46 डिग्री का करा रहा अहसास

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में गर्मी और लू का असर लगातार जारी है।

जिले में 44 डिग्री तापमान, 46 डिग्री का करा रहा अहसास

पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में गर्मी और लू का असर लगातार जारी है। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों को बेहाल करने लगी है। घर हो या बाहर, रात हो या दिन कही चैन नहीं मिल रहा है। दिन में तपिश परेशान कर रही है तो रात में बिजली झेला रही है। दिन में गर्मी से आमजन का निकलना मुश्किल हो रहा है। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंडों पर यात्री परेशान दिखे। जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

गर्मी का तापमान

जिले में शनिवार को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार रहा जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। तपिश ऐसी है कि 44 डिग्री का तापमान 46 डिग्री महसूस करा रहा है। गर्म पछुआ हवा लोगों का शरीर झुलसा दे रही है। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक तेज धूप और गर्म हवा से बाहर चलना मुश्किल हो रहा है। बहुत जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं।

Voice of UP

कामकाजी लोगों की दिक्कतें

इससे सड़क किनारे ठेला, खोमचा लगाने वाले और सब्जी बेचने वालों को मुश्किल हो रही है। राहगीरों, कामगारों और यात्रा करने वालों को परेशनी उठानी पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कत कामगारों को हो रही है। तपती धूप में खुले आसमान के नीचे दो वक्त की रोटी के लिए काम में जुटे है।

सामान्य प्रश्न

पीडीडीयू नगर में वर्तमान में तापमान कितना है?
जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार रहा जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।