मौसम फिर हुआ तल्ख, तेज धूप ने किया परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

पीडीडीयू नगर (चंदौली) में हाल ही में आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम में सुधार हुआ था, लेकिन सोमवार को फिर से तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे यात्रियों और कामगारों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

मौसम फिर हुआ तल्ख, तेज धूप ने किया परेशान

पीडीडीयू नगर (चंदौली), संवाददाता। जिले में बीते दिनों आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया था। तापमान में गिरावट होने के साथ है गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों को काफी राहत मिल गई थी। लेकिन दो दिन बाद सोमवार को फिर तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान दिखे। अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया। जिससे रहगी, यात्रियों और कामगारों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर में सड़कों पर लोग कम नजर आए और दुकानों पर आम का पना, नींबू पानी और शीतल पेयजल पीते दिखे।सबसे ज्यादा परेशानी राहगीरो और यात्रियों को हुई।

बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड पर यात्री चिलचिलाती धूप में इंतजार करते रहे। दोपहर में बहुत जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।