डीआरएम ने रेल पटरी एवं सिग्नल प्रणाली का लिया जायजा

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

पीडीडीयू रेल मंडल के सासराम स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने निरीक्षण किया। इस दौरान संरक्षा, परिचालन व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया गया। डीआरएम ने सिग्नलिंग, प्वाइंट्स की कार्यप्रणाली और स्टेशन की स्वच्छता का जायजा लिया। अधिकारियों को समन्वय और दक्षता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

डीआरएम ने रेल पटरी एवं सिग्नल प्रणाली का लिया जायजा

पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू रेल मंडल के सासराम स्टेशन पर गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित शाखा अधिकारियों की उपस्थिति में संरक्षा, परिचालन व्यवस्था तथा यात्री सुविधाओं का समग्र अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में डीएफसीसी तथा भारतीय रेल के ट्रैक के बीच सासाराम में स्थित प्वाइंट्स एवं उनके इंटरफेस एवं ट्रैक की स्थिति की समीक्षा की गई। यह व्यवस्था रेल परिचालन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके माध्यम से विभिन्न नेटवर्क के बीच ट्रेनों की आवाजाही सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती है। डीआरएम ने सिग्नलिंग एवं प्वाइंट्स की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए संरक्षा मानकों के कठोर अनुपालन पर बल दिया।

इसके अतिरिक्त स्टेशन के प्रतीक्षालय का निरीक्षण कर स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। डीआरएम ने उपकरणों के नियमित परीक्षण एवं उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस क्रम में स्टेशन प्रबंधक कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों की समीक्षा की गई। डीआरएम ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समन्वय एवं दक्षता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।