Chandauli News: सीडीओ ने कस्तूरबा का किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान, चंदौली
Chandauli News: चंदौली के मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से शैक्षणिक स्तर, सफाई व्यवस्थाओं, पेयजल और शौचालयों की गुणवत्ता के बारे में पूछा। स्वच्छता बनाए रखने और भोजन की गुणवत्ता पर भी विस्तार से चर्चा की।

Chandauli News: चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने सदर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं से सवाल पूछकर उनका शैक्षणिक स्तर आंका। साथ ही परिसर, कक्षाओं, पेयजल स्थलों एवं शौचालयों में सफाई की व्यवस्था देखी। वहीं नियमित स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता और स्वाद के संबंध में छात्राओं से जानकारी प्राप्त किया। इस मौके बीएसए सचिन कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे।

