राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में किशोर बंदियों से समस्याओं के बारे में ली जानकारी
फोटो-12-रामनगर स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण करती जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव। राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में किशोर बंदि

चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ ने बुधवार को रामनगर स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर चेक किया और किशोर बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। वहीं पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता देखी। साथ ही भोजन की गुणवत्ता बेहतर करने के साथ ही स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने किशोरों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नियमित अध्ययन करने की प्रेरणा दी। प्रभारी अधीक्षक को निर्देश दिया कि जरूरतमंद किशोर बंदियों के अभिभावकों को नि:शुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी जाए। प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में चंदौली जिले के कुल 37 किशोर बंदी संप्रेक्षण गृह में रह रहे हैं।
उनको सुबह और दोपहर का भोजन निर्धारित मेन्यु के अनुसार उपलब्ध कराया जाता है। इस मौके पर प्रभारी अधीक्षक कमलेश कुमार पांडेय, क्रीड़ा संयोजक, सोहन लाल, केयर टेकर राधेश्याम, फार्मासिस्ट पंकज वर्मा के अलावा अंकित पाल, लाल बहादुर, सचिन यादव, जवाहर यादव, अब्दुल सलाम आदि उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


