जिला विधिक सेवा की सचिव ने बाल गृह का किया निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

चंदौली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव निकिता गौड़ ने राजकीय बाल गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और वहां के कर्मचारियों की उपस्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान 8 बालक और 6 बालिकाएं पाईं गईं, और उन्होंने स्वास्थ्य, खान-पान, सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

जिला विधिक सेवा की सचिव ने बाल गृह का किया निरीक्षण

चंदौली। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ ने शनिवार को राजकीय बाल गृह (शिशु/राजकीय) विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अधिकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान वह ग्राम बिछिया कला स्थित राजकीय बाल गृह (शिशु/राजकीय) विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अधिकरण का हाल जाना। वहां मौजूद बच्चों से बात की। निरीक्षण के दौरान कुल छह कर्मचारीगण उपस्थित मिले। जिसमें प्रबन्धक अरविन्द कुमार, सोशल वर्कर कुंजन सिंह, नर्स अर्चना कुमारी, आया गुलिस्ता व प्रियंका, चौकीदार रन्जू कुमारी उपस्थित पाये गये। राजकीय बाल गृह (शिशु/राजकीय) विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अधिकरण का निरीक्षण दौरान 8 बालक एवं 6 बालिका संस्था में पायी गई।

वहां की उपस्थिति पंजिका, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा स्थिति, खान-पान, सुरक्षा व्यवस्था व शौचालय की व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जताया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।