Inauguration of Interlocking Construction in Sabal Jalalpur by MLA Sujeet Singh गांवों को विकास से जोड़ना पहली प्राथमिकता: सुशील सिंह, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsInauguration of Interlocking Construction in Sabal Jalalpur by MLA Sujeet Singh

गांवों को विकास से जोड़ना पहली प्राथमिकता: सुशील सिंह

Chandauli News - सैयदराजा विधानसभा के सबल जलालपुर (बरहनी) में इण्टरलॉकिंग निर्माण कार्य का उद्घाटन ग्राम प्रधान दिनेश यादव के नेतृत्व में किया गया। विधायक सुशील सिंह ने गांव में फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीMon, 30 Dec 2024 01:14 AM
share Share
Follow Us on
गांवों को विकास से जोड़ना पहली प्राथमिकता: सुशील सिंह

धीना, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा विधानसभा के सबल जलालपुर (बरहनी ) में इण्टरलॉकिंग निर्माण कार्य का उद्घाटन समारोह का आयोजन ग्राम प्रधान दिनेश यादव के नेतृत्व में किया गया। विधायक सुशील सिंह ने गांव में इंटरलॉकिंग का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान गांववालो ने ढोल नगाड़े के साथ विधायक का स्वागत किया। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि गांवों के विकास के बिना प्रदेश और देश का विकास करना असंभव है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण कर विकास से जोड़ा जा सकता है। मेरा एक ही लक्ष्य है कि ग्राम सभाओं का सर्वांगीण विकास हो। गांवों में समुचित व्यवस्था कर ग्रामीणों को विकास का लाभ दिया जा सकता है। गांवों में विकास की रफ्तार थमने नहीं दिया जाएगा। जनता की समस्याओं के लिए हम 24 घंटे उपलब्ध हैं। धन के अभाव में कोई कार्य अधूरा नहीं रहेगा सभी ग्राम पंचायतों में समान रूप से विकास करवाएं जा रहे है। भाजपा गरीबों के लिए तमाम महत्वाकांक्षी योजनाओं को लाने का काम कर रही है। ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ मिल सके। भाजपा विकास को ही अपना मूल एजेंडा मानती है। इस मौके पर जिपंस प्रतिनिधि मृत्युंजय सिंह दीपू , दिनेश यादव प्रधान,अशोक यादव एडवोकेट पूर्व प्रधान, दरोगा गुप्ता, अरविंद सिंह, शैलेश वर्मा, बलवंत राम, गणपत यादव, मनोज यादव आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।