निदिलपुर में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की नोटिस
Chandauli News - धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के निदिलपुर गांव में सौर स्थान के

धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के निदिलपुर गांव में सौर स्थान के नाम पर खाली पड़ी ग्राम समाज की 0.117 हेक्टेयर भूमि पर मनबढ़ों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। जिसकी शिकायत होने पर राजस्व विभाग ने कब्जे के विरुद्ध नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर सरकारी भूमि खाली करने का निर्देश दिया है।
अवैध कब्जे की जानकारी
सकलडीहा तहसील अंतर्गत निदिलपुर गांव में आराजी नंबर 528 रकबा 0.117 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि सौर स्थान के नाम दर्ज है। जिस पर पिछले एक दशक से दूसरे गांव के एक मनबढ़ ने कब्जा किया हुआ है। इस वजह से केंद्र एव उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल योजना के तहत उक्त भूमि पर पानी टंकी का निर्माण कार्य होना था। जिसको लेकर कार्यदाई संस्था ने गांव के गलियों में पाइप लाइन भी बिछा दिया है, लेकिन सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा होने की वजह से अभी तक गांव में पानी के टंकी का निर्माण कार्य नहीं हो सका है।
शिकायत और कार्रवाई
उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित रखने के साथ साथ उसपर हर घर नल योजना में तहत पानी टंकी का निर्माण नहीं हो पाया है। इस संदर्भ में गांव निवासी प्रभात सिंह ने एसडीएम से लिखित शिकायत कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किये जाने की मांग किया। आरोप है कि इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। उधर शिकायतकर्ता ने एंटी भू माफिया सीएम पोर्टल एवं आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया। जिसका संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी ने राजस्व टीम से मौके की पैमाइश कराकर अवैध अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए।
राजस्व टीम का निरीक्षण
राजस्व टीम ने मौके की पैमाइश कर अवैध कब्जे को चिह्नित कर 15 दिन के अंदर अतिक्रमण मुक्त करने का सभी अतिक्रमणकारियोंको निर्देश दिया है। 15 दिन बाद भी ग्राम समाज की भूमि अतिक्रमण मुक्त नहीं करने पर मुकदमा पंजीकृत के साथ साथ बुलडोजर लगा कर गिरा देने की कार्रवाई से भी अवगत कराया गया है। जिसकी भनक लगते ही भू माफियाओं में हड़कंप मच है। इस संदर्भ में एसडीएम कुंदन राज कपूर का कहना है कि सरकारी भूमि पर किसी का भी अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसे खाली कराया जाएगा।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


