बाइक और शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Apr 08, 2026 12:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - सकलडीहा में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 90 पाउच शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। युवक पर आरोप है कि वह शराब को ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

बाइक और शराब के साथ युवक गिरफ्तार

सकलडीहा। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 90 पाउच देशी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोप है कि युवक दुकान से शराब खरीदकर सकलडीहा सहित आसपास में उंचे दामों में बेचता है। कोतवाल भूपेन्द्र निषाद आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया। और कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय कस्बा में पैदल भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर कस्बा स्थित यूनियन बैंक के पास रात करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।