नगर में दो दिन की मोहलत के बाद फिर चला बुलडोजर
Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान चल रहे अवैध
पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान चल रहे अवैध मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई मंगलवार के बाद से बंद थी। व्यापारियों की दो दिन की मोहलत के बाद शुक्रवार को फिर प्रशासनिनक अमला दल बल के साथ जेसीबी और पोकलेन लेकर सड़क पर उतरा। जीटी रोड पर अवैध अतिक्रमण को ढहाने की कार्रवाई शुरू हुई। इससे व्यापारियों और दुकानदारों में फिर खलबली मची है।
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
पिछले बुधवार से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई थी। दो दिन कार्रवाई बंद होने के बाद शुक्रवार को एसडीएम अनुपम मिश्रा, सीओ अरुण कुमार सिंह, कोतवाल विजय प्रताप सिंह सहित कई थानों की फोर्स मुगलसराय कोतवाली में ब्रीफिंग के बाद प्रशासनिक अमला जीटी रोड पर कूच किया। इस दौरान नगर में जीटी रोड पर स्टेशन के आसपास अतिक्रमण ढहाने की कार्रवाई शुरू है।
सड़क निर्माण का कार्य
पड़ाव से पीडीडीयू नगर होते हुए गोधना मोड़ हाइवे तक सिक्स और फोरलेन सड़क निर्माण बनाया जा रहा है। इसमें पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक लगभग का पूरा हो चुका है, लेकिन नगर में अभी ध्वस्तीकरण काम चल रहा है। इस क्रम में अतिक्रमण की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एसडीएम, सीओ भारी फोर्स के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटाने का का शुरू कराए। हालांकि दर्जनों मकान मालिक स्वयं अतिक्रमण तोड़ रहे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


