अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

इलिया पुलिस ने बुधवार को मुखबीर की सूचना पर तस्कर दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया, जो 18 लीटर देशी शराब लेकर बिहार की ओर जा रहा था। आरोपी कैमूर जिले के शिवरामपुर का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

इलिया(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद इलिया पुलिस ने बुधवार को मुखबीर की सूचना पर देशी शराब के साथ एक तस्कर को इसरोड़वा गांव के समीप काली मंदिर के पास से दबोच लिया। थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक तस्कर शराब लेकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से कुल 18 लीटर देशी शराब बरामद हुई है। बाइक से शराब लेकर बिहार की ओर जा रहा था। पकड़ा गया आरोपी दिनेश कुमार बिहार के कैमूर जिले के ग्राम शिवरामपुर थाना चांद का निवासी है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।