पत्नी की हत्या कर चकिया जलेबिया जंगल में पति ने फेंका शव

Apr 05, 2026 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चंदौली। संवाददाता सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया खुर्द गांव में बीते शनिवार की रात

पत्नी की हत्या कर चकिया जलेबिया जंगल में पति ने फेंका शव

चंदौली। संवाददाता सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया खुर्द गांव में बीते शनिवार की रात पति ने अपने पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद विवाहिता के शव को बोरे में भरकर वाहन से चकिया के जलेबिया मोड़ के पास जंगल मे फेंक दिया। मायका पक्ष की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने पति को बिछिया खुर्द से गिरफ्तार कर लिया। वही आरोपी पति के निशानदेही पर महिला के शव को जलेबिया मोड़ से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक के मायका में कोहराम मचा है।चकिया कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच निवासी राधेश्याम की 29 वर्षीय पुत्री सोनी की शादी सात वर्ष पहले बिछिया खुर्द गांव निवासी राम लखन खरवार के पुत्र गौतम खरवार के साथ पूरे रीति रिवाज के साथ हुई थी।

दोनों में कई दिनों से घरेलू विवाद को लेकर अनबन चल रही थी। इस क्रम में बीते शनिवार की रात भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसपर पति गौतम ने देर रात पत्नी सोनी को लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दिया। साथ ही उसके शव को बोरे में भरकर चार पहिया वाहन से चकिया क्षेत्र के जलेबिया मोड़ के जंगल मे फेंक दिया। मायका पक्ष का दो दिन से मृतिका सोनी से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। इससे परिजन चिंतित हो गए। किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए सदर कोतवाली पहुंचे। वहां पुलिस को तहरीर दी। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मामले की जांच में जुट गई। परिजनों के साथ बिछिया खुर्द गांव पहुच कर आरोपी पति को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ। आरोपी पति पूछताछ के दौरान बताया कि पत्नी की लोहे की रॉड से हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को चार पहिया वाहन में रखकर नौगढ़ के जंगल में फेंक दिया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कारवाई में जुटी है। सदर कोतवाल ने विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका के पति की निशानदेही पर शव को जलेबिया मोड़ से बरामद कर लिया गया है। पंचनामा के बाद महिला के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस टीम विवाहिता के पति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने अपने पत्नी के हत्या की बात बताई। उसके निशानदेही पर जंगल से शव बरामद कर लिया गया है। मायका पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।