बाइकों की टक्कर में छह लोग घायल

बाइकों की टक्कर में छह लोग घायल

संक्षेप:

Chandauli News - कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बाइकों की टक्कर में छह लोग घायल बाइकों की टक्कर में छह लोग घायल बाइकों की टक्कर में छह लोग घायल बाइकों की टक्कर में छह लोग

Dec 10, 2025 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में बुधवार को मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस दौरान मानवाधिकारी के प्रयोग और अधिकार पर चर्चा किया गया। वही समाज में दबे कुचले लोगों के उत्थान और अधिकारों के लिए मानवाधिकार का प्रयोग करने पर बल दिया गया। पीडीडीयू नगर संवादादाता के अनुसार लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय पं पारसनाथ तिवारी नवीन परिसर में मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया। प्रो संजय पांडेय ने कहा 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1948 में संयुक्त राष्ट्र (वठ) ने मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को अपनाया था। बताया कि सभी लोगों को बिना किसी भेदभाव (जाति, लिंग, धर्म, भाषा आदि) बोलने और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें डॉ पंकज कुमार, प्रो भावना, डॉ. नवीन कुमार पांडेय, विनीत, सुनील, सुरेंद्र, सुजीत आदि रहे। इलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के तियरी गांव में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय सचिव वृक्षबंधु डॉ परशुराम सिंह ने कहा कि भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन का गठन आमजन में अमनचैन और खुशहाली के लिए किया गया है। जब पीड़ित व्यक्ति न्याय पाने के लिए दर-दर के ठोकरे खाकर थक गया हो और उसकी फरियाद के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला हो ऐसे वक्त पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन उसे न्याय दिलाने का कार्य करता है। प्रदेश प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन का उद्देश्य जुर्म, अन्याय एवं भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए संघर्ष करना है। साथ ही शासन प्रशासन का सहयोग करके पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना है। इसमें समाजसेवी डॉ गीता शुक्ला, रवि प्रकाश सिंह, आयुष पाठक, शारिका दूबे, मिथिलेश कुमार पांडेय, श्यामजी सिंह, डॉक्टर निलेश मालवीय, प्रेमगिरी नागा आदि रहे। अध्यक्षता डॉ परशुराम सिंह, संचालन केसी श्रीवास्तव ने किया। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महावद्यिालय में मानवाधिकार दिवस पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ संगीता सिन्हा ने किया। सहायक प्रोफेसर पवन कुमार सिंह ने मानवाधिकार दिवस के महत्व प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मानव की गरिमा, स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल सिद्धांतों को याद दिलाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, भेदभाव और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना है। इस दौरान डॉ प्रियंका पटेल आदि रही।