Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsHorrific Crime 6-Year-Old Girl Raped and Murdered in Chandauli Village
चंदौली में मासूम से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या

चंदौली में मासूम से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या

संक्षेप: Chandauli News - नियामताबाद (चंदौली) में सोमवार की रात एक छह वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। शव को भूसा घर में छिपाया गया। परिजनों को कपड़े और अन्य सामान मिलने पर खोजबीन शुरू की गई। पुलिस ने...

Tue, 28 Oct 2025 02:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

नियामताबाद (चंदौली), हिंदुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर रात छह वर्षीया नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने शव को पास के भूसा घर में छिपा दिया। परिजनों को बालिका का शव मिलने पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार की रात 9 बजे बालिका अपने चाचा के घर से अपने घर वापस आ रही थी। लेकिन अपने घर नहीं पहुंची। इसी बीच वह अचानक गायब हो गई। परिजन उसे ढूंढते हुए घर से कुछ दूरी पर पहुंचे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जहां बच्ची के कपड़े पड़े मिले। वही पास ही स्थित एक भूसा रखे घर के समीप बिस्कुट, टॉफी, कुरकुरे और गुटखे के रैपर बिखरे थे, जिससे परिजनों को संदेह हुआ। खोजते हुए वे भूसा घर में पहुंचे, जहां बच्ची का शव भूसे में रखा हुआ मिला। बालिका के कपड़ों पर लगे खून और स्थिति के आकलन से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि बच्ची शाम को घर के बाहर खेल रही थी। अचानक लापता होने पर पूरे गांव में खोजबीन शुरू हुई। ग्रामीणों ने भी मदद की, लेकिन काफी देर तक कोई सुराग नहीं मिला। जब वे पास ही स्थित पड़ोसी के भूसा घर के पास पहुंचे तो बाहर ही उन्हें बच्ची के कपड़े मिले। वही भूसे में शव पाया गया। शव देखकर परिवार सदमे में है। मां बार-बार बेहोश हो रही हैं।आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को लुभाने के लिए आरोपी ने टॉफी-बिस्कुट का सहारा लिया होगा। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है। कपड़े, टॉफी का रैपर और अन्य सामग्री को कब्जे में लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। हालांकि फोरेंसिक टीम संदेह के आधार पर गांव के दो लोगों के फिंगरप्रिंट लेकर जांच में जुटी है। ----