अंशकालिक 512 अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय का वितिरत हुआ प्रतीकात्मक चेक

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

चंदौली, संवाददाता। आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

अंशकालिक 512 अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय का वितिरत हुआ प्रतीकात्मक चेक

चंदौली, संवाददाता। आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु की अध्यक्षता में रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह का आयोजन किया गया। शुभारम्भ राज्यमंत्री के साथ ही राज्यसभा सांसद और तीनों विधायकों ने मां सरस्वती के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दीप प्रज्जविलत कर किया। इस दौरान लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। राज्यमंत्री ने जिले के अंशकालिक 512 अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किया।

राज्यमंत्री का संबोधन

इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हर स्तर से प्रयासरत है। इसके लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की गई है। साथ ही शिक्षकों और अनुदेशकों के हित का भी ध्यान रखा गया है। कहा कि अंशकालिक अनुदेशक शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में उनकी अहम भूमिका है।

Voice of UP

राज्यसभा सांसद की टिप्पणी

राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों के बच्चों को भी प्राइवेट स्कूलों की तरह सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए मॉडल स्कूल बनाए जा रहे हैं। वहीं सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल और चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि सभी शिक्षकों और अनुदेशकों का बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी है। इसलिए वह पूरी निष्ठा के साथ बच्चों को शिक्षा दिलाएं।

कार्यक्रम का समापन

डीएम चंद्रमोहन गर्ग और सीडीओ ने आर जगत साईं ने अनुदेशकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने राज्यसभा सांसद और विधायकों के साथ कलक्ट्रेट परिसर में लगे स्टालों का अवलोकन भी किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने अतिथियों का माल्यार्पण, बुके और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

इस समारोह का आयोजन कब हुआ था?
इस समारोह का आयोजन रविवार को किया गया था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।