Chandauli News: जिले में देर रात झमाझम बारिश, किसानों के खिले चेहरे, कई गांवों की आपूर्ति ठप

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: पीडीडीयू नगर में सोमवार रात हुई झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। बारिश से धान की रोपाई में आसानी होगी, लेकिन चहनियां क्षेत्र में बिजली के पोल गिरने से करीब सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विभागीय कर्मचारी मरम्मत का काम कर रहे हैं और जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

Chandauli News: जिले में देर रात झमाझम बारिश, किसानों के खिले चेहरे, कई गांवों की आपूर्ति ठप

Chandauli News: पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में सोमवार की देर रात हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश से धान सहित खरीफ फसलों की खेती कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि इस बारिश से धान की नर्सरी से लेकर धान की रोपाई करने में अब आसानी होगी। किसान काफी समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। पानी नहीं होने से धान की रोपाई का काम भी प्रभावित हो रहा था। वहीं दूसरी ओर हवा और बारिश से बिजली के पोल और तार पर पेड़ की डाल गिर जाने से चहनियां क्षेत्र के करीब सौ गांवों की आपूर्ति रात से ही ठप है।

किसानों का कहना है कि खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे बुआई, रोपाई और फसलों की बढ़वार में काफी लाभ मिलेगा। वहीं लगातार पड़ रही उमस और गर्मी से भी लोगों को राहत मिली। दूसरी ओर, चहनियां क्षेत्र में तेज बारिश और हवा के दौरान बिजली का तार टूट जाने से कई गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को रातभर अंधेरे में रहना पड़ा, जबकि पेयजल आपूर्ति और अन्य घरेलू कार्य भी प्रभावित हुए। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर टूटे तार की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। वहीं सुबह से ही आसमान बादल छाए हैं। जिससे अब भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsChandauli News: जिले में देर रात झमाझम बारिश, किसानों के खिले चेहरे, कई गांवों की आपूर्ति ठप