चंदौली में भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चंदौली। संवाददाता तेज धूप और भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते जिले के सभी

चंदौली में भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

चंदौली। संवाददाता तेज धूप और भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 15 जून तक बंद कर दिया गया है। ताकि बच्चों को अत्यधिक गर्मी से बचाया जा सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजकपूर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालयों और अन्य सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी भवनों में संचालित होते हैं। इन केंद्रों पर आने वाले बच्चे प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से भी छोटे और अधिक संवेदनशील होते हैं और अक्सर वहां गर्मी से बचाव के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं होते हैं। इससे विभाग ने 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करें। साथ ही उन्हें विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान करें। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने केंद्रों पर उपस्थित रहेंगी। उन्हें पोषण ट्रैकर पर नियमित रूप से केंद्र खोलने, आधार सत्यापन, मोबाइल नंबर सत्यापन, ई-केवाईसी, फेस कैप्चर के माध्यम से पुष्टाहार वितरण, बच्चों का वजन, गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधियां, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और अन्य शासकीय कार्यों को करने का निर्देश दिया गया है। भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभिभावकों के साथ बैठक कर कुछ महत्वपूर्ण सुझाव देने को कहा गया है। इनमें बच्चों को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने देने और अधिक से अधिक तरल पदार्थ जैसे छाछ, मट्ठा, शिकंजी, तरबूज और खीरा का सेवन करने की सलाह देना शामिल है। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वह अपने साथ ओआरएस पैकेट या नींबू, चीनी, पानी और नमक लेकर चलें। ताकि आपात स्थिति में इसका उपयोग किया जा सके।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।