Chandauli News: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का किया जा रहा प्रयास

हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News: बरहनी स्वास्थ्य केंद्र सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में मरीजों ने जांच कराई, डॉक्टरों ने उचित परामर्श दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर कई स्वास्थ्य अधिकारियों और ग्रामीणों की उपस्थिति रहे।

Chandauli News: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का किया जा रहा प्रयास

Chandauli News: धीना,हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी स्वास्थ्य केंद्र सभागार में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बरहनी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मरीज स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने मरीजों की बारी-बारी से जांच की, उनकी समस्याओं को सुना और उचित परामर्श दिया।

स्वास्थ्य सुविधाओं का सुधार

शिविर में दूर-दराज से आए मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार इलाज की जानकारी दी गई और मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। सामान्य बुखार, सर्दी-खांसी, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य मौसमी बीमारियों की जांच की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस तरह के शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मुफ्त जांच, परामर्श और दवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे उन्हें जिला अस्पताल तक नहीं जाना पड़ रहा है।

कार्यक्रम की उपस्थिति

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बरहनी इंद्रजीत बिंद, सीएमओ डॉ. प्रदोष मिश्रा, चिकित्सा प्रभारी शैलेंद्र कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रकाश, डॉ. अर्चना, डॉ. शुभम, डॉ. श्रीप्रकाश त्यागी सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦स्वास्थ्य शिविर कब आयोजित किया गया?−
स्वास्थ्य शिविर बुधवार को आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsचंदौलीChandauli News: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का किया जा रहा प्रयास