हरिपाल विधान सभा के प्रभारी मुगलसराय विधायक का किया स्वागत

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल को हुगली

हरिपाल विधान सभा के प्रभारी मुगलसराय विधायक का किया स्वागत

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल को हुगली जिले के हरिपाल विधानसभा का प्रभारी बनाया गया था। हरिपाल विधानसभा भाजपा के झोली में पहुंचते ही बीते सोमवार की रात नगर के लोगों ने विधायक को माला पहनाकर स्वागत किया।भाजपा संगठन के निर्देश पर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल को पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के दौरान हरिपाल विधान सभा का प्रभारी बनाया गया था। बीते सोमवार मतगणना के दौरान हरिपाल विधानसभा के प्रत्याशी को 5960 मतों से विजई घोषित किया गया। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सुनील बंसल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने टेलिफोनिक वार्ता कर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल को बधाई दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।