जूनियर क्रिकेट का विजेता बना ग्रीन गैलेक्सी जौनपुर

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - दुलहीपुर में आयोजित ज्योति कान्वेंट अंतर स्कूली जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में ग्रीन गैलेक्सी जौनपुर ने यंग स्टार बक्सर को 70 रन से हराया। ग्रीन गैलेक्सी ने 202 रन बनाए, जबकि बक्सर की टीम 132 रन पर ऑल आउट हो गई। फिरदोश शाह को प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज चुना गया।

जूनियर क्रिकेट का विजेता बना ग्रीन गैलेक्सी जौनपुर

दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दुलहीपुर स्थित बीपी स्कूल के खेल मैदान में सोमवार को आयोजित ज्योति कान्वेंट अंतर स्कूली जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में ग्रीन गैलेक्सी जौनपुर की टीम विजेता रही। टीम के खिलाड़ियों ने यंग स्टार बक्सर को फाइनल मुकाबले में 70 रन की करारी शिकस्त देते हुए खिताबी जीत हासिल की। प्रतियोगिता ज्योति कान्वेंट स्कूल अलीनगर मुगलसराय की ओर से स्कूली बच्चों को खेल के विकास को लेके कराई गई।फाइनल मैच में टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन गैलेक्सी जौनपुर ने पूरे निर्धारित बीस ओवर में 202 रन बनाए। जिसमें कप्तान फिरदोश शाह ने ओपनर बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक 59 रन बनाए जिसमें सात बाउंड्री और दो छक्के शामिल थे।

अनुज 39 और आदर्श सेकंड ने 43 रन की तेज पारी खेली। जबकि अंश यादव ने नाबाद 25 रन की पारी खेली बक्सर बिहार की तरफ से तपस्या ने दो विकेट जबकि आदित्या,वेदांत और टिंकू ने एक एक विकेट लिया। जवाब में फाइनल के दबाव में शुरुआत अच्छी ही बक्सर की मगर पावर प्ले खत्म होते ही रन रेट को लेके खेलने के चक्कर में यंग स्टार बक्सर की टीम 18 वे ओवर में ही 132 रन पर ऑल आउट हो गए। प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज फिरफोश को चुना गया। बेस्ट गेंदबाज तपस्या को चुना गया। कृष्ण मोहन गुप्ता ने पुरस्कार वितरण किया। अंपायर धनेश और शिवम रहे। जबकि रेफरी संदीप पटेल और आयोजक शौजब हुसैन थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।