Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsGrand Wrestling Event Held in Chakia Wrestlers from Various States Compete
पहलवानों ने दिखाया दमखम, एक लाख की कुश्ती बराबरी पर छूटी

पहलवानों ने दिखाया दमखम, एक लाख की कुश्ती बराबरी पर छूटी

संक्षेप:

Chandauli News - लतीफशाह मेले के चौथे दिन सिकंदरपुर में आयोजित हुई कुश्ती प्रतियोगितालतीफशाह मेले के चौथे दिन सिकंदरपुर में आयोजित हुई कुश्ती प्रतियोगितालतीफशाह मेले क

Sep 02, 2025 02:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया में लतीफशाह मेले के चौथे दिन बीते रविवार को सिकंदरपुर गांव में दंगल कमेटी के तत्वावधान में पटेल तिराहे के पास स्थित पोखरे पर विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के अलावा कई प्रदेशों से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। दंगल में दो दर्जन से अधिक कुश्तियां हुई। जिसमें एक लाख की कुश्ती बराबरी पर छूटी। सिकंदरपुर पोखरे पर परम्परागत रुप से होने वाले कुश्ती दंगल में एक लाख की इनामी कुश्ती गाजीपुर के पहलवान रितेश और रुड़की के पहलवान जावेद अहमद के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी। दंगल में मढ़ईपर सिकंदरपुर के उदय व बेलवानी के चंदन मिर्जापुर के हाजीपुर निवासी चीनी पहलवान और सैयदराजा के शमशेर के बीच भी 30 हजार रुपए की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं हाजीपुर निवासी गोलू और वाराणसी के मोहिन, इसहुल के चक्रधारी और बेलवानी के चंदन के बीच में दस हजार की कुश्ती बराबरी पर रही। विराट कुश्ती दंगल में बनारस के गया सेठ के अलावा चन्दौली, बिहार, मिर्जापुर, सारनाथ, जूना अखाड़ा, मुगलसराय, मेरठ, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और डांड़ी के पहलवानों ने भाग लिया। इस दौरान सांसद छोटेलाल खरवार, विधायक कैलाश आचार्य, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश गुप्ता, पूर्व प्रधान हीरा यादव, अभय यादव, सुनील यादव, गौरी यादव मौजूद रहे। रेफरी समीम खान, पन्ना यादव रहे। संचालन पूर्व प्रधान राजीव पाठक ने किया।