रोडवेज बस में सवार विधायक ग्रामीणों से मिले
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चंदौलीकमालपुर में विधायक सुशील सिंह ने सरकारी रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया। इससे व्यापारियों और यात्रियों को वाराणसी तक आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह सेवा लंबे समय से समाजसेवियों और व्यापारियों की मांग थी। विधायक ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए इस पहल की।

कमालपुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सोमवार को कमालपुर में सरकारी रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि बस संचालन शुरू होने से व्यापारियों, आम जनमानस एवं यात्रियों को वाराणसी तक आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। बताया गया कि कमालपुर बाजार में सरकारी रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग समाजसेवी और व्यापारी लंबे समय से कर रहे थे। लोगों की समस्या को देखते हुए विधायक सुशील सिंह ने पहल कर बस सेवा शुरू कराने का कार्य किया। इस दौरान विधायक ने ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली आदि रहे।
ये भी पढ़ें:73 लाख की लागत से सड़क का होगा निर्माण
ये भी पढ़ें:विधानमंडल सचिवालय के लिए बस सेवा का शुभारंभ
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


