नैनो उर्वरक के प्रयोग को दिया जा रहा है बढ़ावा
Chandauli News - चंदौली, संवाददाता। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए

चंदौली, संवाददाता। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हर स्तर से प्रयासरत है। इसके तहत नौनो उर्वरक के प्रति किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए बकाएदे अभियान चलाया जाएगा। धान के कटोरे के रूप में विख्यात इस जिले में गांव-गांव चलने वाले इस अभियान के दौरान किसान गोष्ठी और प्रक्षेप प्रदर्शन के जरिए नैनो डीएपी के बीज सोधन, जड़ शोधन एवं पत्तियां आने पर नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक के छिड़काव के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।इफको के क्षेत्राधिकार अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि देशव्यापी नैनो उर्वरक जागरूकता महाभियान की शुरूआत बीते दिनों इफको के अध्यक्ष दिलीप संघानी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाकर किया है।
इसका सजीव प्रसारण भी सभी इफको केंद्रों पर किया गया था। कहा कि जिले के सभी विकास खंड में कृषि एवं सहकारिता विभाग के सहयोग से इस अभियान को किसानों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों में नैनो उर्वरक के प्रयोग को बढ़ावा देना है।उन्होंने कहा कि इफको का लक्ष्य इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचना है। ताकि अधिक से अधिक किसान नेनो उर्वरक के लाभों से अवगत हो सके हैं। साथ ही उनका प्रयोग कर अपनी खेती को लाभकारी बना सके। इस दिशा में जागरूकता रथ प्रशिक्षण कार्यक्रम जनसंवाद के माध्यम से किसानों तक जानकारी पहुंचाई जाएगी। टीम मिट्टी जांच से लेकर, नैनो प्रदर्शन, किसान सभा आदि कार्यक्रम ग्रामीण स्तर पर किया जाएगा। कहा कि नैनो उर्वरक का विश्वास किसानों के बीच बढ़ा है। इसके प्रयोग से किसानों की पारम्परिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होगी। साथ ही फसलों का उत्पादन अधिक होता है। वहीं मृदा की उर्वरकता क्षमता भी बरकरार रहती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


