सराफा बाजार में बढ़ेगी महंगाई, कारोबार पर पड़ेगा असर
पीडीडीयू नगर, संवाददाता। प्रधानमंत्री की सोना न खरीदने की अपील के बाद इंपोर्ट ड्यूटी

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। प्रधानमंत्री की सोना न खरीदने की अपील के बाद इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से आभूषणों की कीमत बढ़ेगी। इससे कारोबार पर असर पड़ेगा। इसे लेकर सराफा बाजार में कारोबारियों को चिंता सताने लगी है। हालांकि कारोबारी अभी उम्मीद में हैं कि इसका असर धीरे धीरे आएगा।
सराफा बाजार में स्थिति
सराफा बाजार में सराफा दुकान संचालक रंजीत सिंह ने बताया कि अब एडवांस बुकिंग बहुत ही सोच समझ कर की जा रही है। नगद का व्यापार में कोई फर्क नहीं है। जो पहले से जेवर की बुकिंग हुई है उसे हमें हर हाल में देना ही होगा क्योंकि हमारे ही विश्वास पर हमारे ग्राहक बने रहते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए शादी विवाह तय करने वाले ग्राहक पहले से लेकर रखना अपने को खुद सुरक्षित मान रहे हैं।
कारोबारियों की चिंता
वही एक अन्य ज्वेलरी शॉप के संचालक विनोद सेठ ने बताया कि आने वाले समय में अगर कारोबार ज्यादा घटेगा तो कर्मचारी को कम करना पड़ेगा यह हमारी मजबूरी होगी लेकिन ऐसे समय में कारीगर और कर्मचारी कहां जाएंगे बड़ा सवाल है।
महंगाई का प्रभाव
वहीं सोना चांदी महंगा होने से सोलर पैनल, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक कारों की लागत भी बढ़ेगी। लैपटाप विक्रेताओं का कहना है कि स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट के मदरबोर्ड एवं कनेक्टर्स में सोने की परत का उपयोग होता है। वहीं जीपीएस, कैलकुलेटर और डिजिटल उपकरणों की सर्किट और स्विच में चांदी का इस्तेमाल होता। अब इंपोर्ट ड्यूटी के बाद इसमें भी महंगाई आएगी। जिससे कारोबार पर असर पड़ सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


