गैस सिलेंडर के संकट से नहीं मिल रही निजात
Chandauli News - पीडीडीयू नगर में ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण गैस की कमी बनी हुई है। रसोई और कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए लोग परेशान हैं। होटल और रेस्टोरेंट संचालक भी गैस की कमी से जूझ रहे हैं। शादी विवाह के लिए कमर्शियल सिलेंडर की मांग बढ़ गई है, जिससे चिंता बढ़ रही है।

पीडीडीयू नगर, हिटी। ईरान और इजरायल अमेरिका के बीच युद्ध के असर के चलते गैस की उपलब्धता पटरी पर अभी लौट नहीं पाई है। जिले में अब भी लोग रसोई गैस से लेकर कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए परेशान हैं। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट संचालक से लेकर फूड स्ट्रीट कारोबारी अब भी परेशान हैं। वहीं रसोई गैस सिलेंडर के लिए भी एजेंसियों और गोदामों पर लाइन लग रही है।पीडीडीयू नगर के इंडेन गैस एजेंसी के संचालक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शादी विवाह पड़ने पर यदि कोई एजेंसी में आवेदन करता है तो उसे डीएसओ के अनुमोदन पर तीन कमर्शियल सिलेंडर देने की मंजूरी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को छह कमर्शियल सिलेंडर एजेंसी को उपलब्ध हुआ है। इसे कनेक्शन धारी ग्राहकों को दिया जा रहा है।वहीं शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र में कमर्शियल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ता से लेकर दुकानदार परेशान है। 45 दिनों में बुकिंग की समस्या को लेकर शादी विवाह को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गयी है। वही प्लास्टिक सहित रिफाइन तेल के दाम बढ़ने से लोगों परेशान है। कनेक्शन होने के बाद भी कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर दुकानदार और फास्ट फूड रेस्टूरेंट संचालक परेशान है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


