गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान
Chandauli News - नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध भले ही रुक गया हो गैस सिलेंडर
नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध भले ही रुक गया हो गैस सिलेंडर की उपलब्धता के लिए उपभोक्ता अब भी परेशान हैं। जिले के नौगढ़ क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत से उपभोक्ताओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गैस सिलेंडर की भीड़
स्थानीय कस्बे में मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की काफी भीड़ लगी थी। वहीं कई घरों में गैस के अभाव में लोग उपली और जलावनी लकड़ी के सहारे चूल्हे पर भोजन बनाने को लाचार हो रहे हैं। जिससे दैनिक जीवन प्रभावित होने के साथ ही समय और श्रम दोनों की अतिरिक्त खपत भी हो रही है।
फास्ट फूड दुकानों पर असर
गैस संकट का असर सिर्फ घरों तक सीमित नहीं है बल्कि फास्ट फूड की दुकानों पर भी इसका सीधा प्रभाव देखने को मिल रहा है। सिलेंडर की अनुपलब्धता के कारण दुकानदारों को कामकाज में दिक्कतें आ रही हैं। जिससे दुकानदारों की आमदनी पर भी असर पड़ रहा है। वहीं, शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के लिए पकवान बनाने में भी लोगों को काफी असुविधा झेलनी पड़ रही है।
सिलेंडर का वितरण
मंगलवार को भारत गैस एजेंसी, चकिया से आए मात्र 70 सिलेंडरों का वितरण किया गया। सीमित संख्या में सिलेंडर पहुंचने के कारण उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति तनावपूर्ण होने व हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडरों का वितरण कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित आपूर्ति न होने से समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सुचारु कराने की मांग किया है। जिससे आमजन को राहत मिल सके।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


