Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsGanga Erosion Crisis in Mahuji Area Villagers Seek Solutions
महुजी में गंगा कटान से ग्रामीण और तटवर्ती सहमे

महुजी में गंगा कटान से ग्रामीण और तटवर्ती सहमे

संक्षेप: Chandauli News - महुजी क्षेत्र में गंगा कटान की समस्या बढ़ गई है। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने ग्रामीणों से मुलाकात की और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पिछले प्रयासों के बावजूद कटान नहीं रुका है...

Sat, 18 Oct 2025 07:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश बंद होने और बाढ़ हटने के बाद महुजी क्षेत्र में गंगा कटान की समस्या बढ़ गई है। इससे तटवर्ती और ग्रामीण सहमे हुए हैं। कटान की जानकारी होने पर गुरुवार की देर शाम सपा के पूर्व विधायक एंव राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने ग्रामीणों से मुलाकत की। गांव के लोगों ने हो रही कटान की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि समस्या का समाधान कराया जाएगा। संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि गंगा कटान रोकने के लिए पदयात्रा भी उन्होंने निकाली। दस करोड़ रुपये से गंगा कटान रोकने लिए जारी हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गंगा किनारे जगह-जगह काम भी हुए लेकिन समस्या खत्म नहीं हुई। जिससे गांव व घरों को कटान से खतरा है। कहा कि कटान रोकने के लिए पत्थर लगाने का जो काम किया जा रहा है उसकी डिजाइन गलत होने के कारण कटान और भी तेज हो गयी है। जब कुछ दिनों पहले इसकी शिकायत की गई तो जिलाधिकारी ने सर्वे कराया था लेकिन सर्वे दूसरी जगह कराया गया। एक पखवारा पूर्व महुजी गांव की सड़क गंगा कटान की चपेट में आकर ढह चुकी है। इसके बाद अपने घर व गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडराता देख ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की तो अब लीपापोती की जा रही है। वर्तमान में बोरे में बालू भरकर कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि जब 10 करोड़ के पत्थर गंगा कटान को नहीं रोक पाए तो बालू भरी बोरियां कैसे कटान रोक पाएंगी।