भूमि की भूख: मां को मृत घोषित कर, भाईयों का हिस्सा भी हड़पा

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के जमालपुर महमदपुर की रहने वाली इंद्रावती देवी

भूमि की भूख: मां को मृत घोषित कर, भाईयों का हिस्सा भी हड़पा

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के जमालपुर महमदपुर की रहने वाली इंद्रावती देवी के बड़े पुत्र ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर अपनी मां को मृत और दो छोटे भाइयों को कुटुंब रजिस्टर से नाम गायब कराकर जमीन अपने नाम करा लिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय का गुहार लाई है।जमालपुर ( महमदपुर ) के रहने वाली इंद्रावती देवी के पति रामजन्म की मृत्यु 16 मार्च 2020 को इलाज के दौरान हो गया था। इनके तीन पुत्र अनिल कुमार, राय साहब और मुन्ना है। इंद्रवती देवी ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक चन्दौली को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाई कि मेरा सबसे बड़ा पुत्र अनिल कुमार क्षेत्रीय लेखपाल और ग्राम प्रधान से मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराया है।

इसमें कुटुंब परिवार रजिस्टर की गलत नकल एवं ग्राम प्रधान का गलत हलफनामा सम्मिलित है। वही तहसीलदार के समक्ष प्रार्थनी को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा दोनों पुत्रों का कुटुंब रजिस्टर से नाम गायब करवा दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।