Chandauli News: असलहा लहराने में पूर्व ओलंपियन सहित तीन गिरफ्तार
Chandauli News: चहनियां में पूर्व ओलंपियन शिवपाल सिंह, उसके भाई और एक अन्य को पुलिस ने असलहा लहराने और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। शिवपाल का भाई अभूषण लूट के मामले में वांछित था। तीनों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, जिनकी पहचान हिंगुतरगढ़ निवासी होने के रूप में हुई है।

Chandauli News: चहनियां (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। हाईवे पर असलहा लहराने में पूर्व ओलंपियन शिवपाल सिंह, उसके भाई और एक अन्य को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। शिवपाल का भाई अभूषण लूट के एक मामले में आरोपी है। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि चहनियां कस्बे में हाईवे पर एक वाहन चालक के साथ तीन लोगों ने मारपीट की। बाद में असलहा लहराते हुए तीनों फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान हिंगुतरगढ़ निवासी पूर्व ओलंपियन शिवपाल सिंह, उसका भाई नंदकिशोर सिंह और सुधांशु सिंह उर्फ छोटू के रूप में हुई है।
धानापुर के हिंगुतरगढ़ निवासी पूर्व ओलंपियन शिवपाल सिंह ने टोक्यो में आयोजित ओलंपिक में जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भाग लिया था। 21 जून को हिनौता गांव निवासी कुंदन मिश्रा के साथ हुई मारपीट और अभूषण छीनने के मामले में आरोपी नंदकिशोर सिंह वांछित चल रहा था। पुलिस को उसकी कई दिनों से तलाश थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


