डीएफओ ने पौधशाला का लिया जायजा
Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Chandauli News - नौगढ़ में, प्रभागीय वनाधिकारी बी शिवशंकर ने जयमोहनी और नौगढ़ वन रेंज के नैयाघाट पौधशाला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधशाला में कार्यरत मजदूरों के बच्चों को 2000 रुपये पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। डीएफओ ने पौधों के रखरखाव के काम की सराहना की और पौधशाला प्रभारी की भी प्रशंसा की।

नौगढ़। प्रभागीय वनाधिकारी काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर वाराणसी बी शिवशंकर ने शुक्रवार को जयमोहनी व नौगढ़ वन रेंज के नैयाघाट पौधशाला क्षेत्र में चल रहे अग्रिम मृदा कार्यों का निरीक्षण किया। डीएफओ ने पौधशाला में कार्य कर रहे मजदूरों के बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया। पौधशाला में पौधों के रखरखाव, निराई-गुड़ाई एवं साफ-सफाई आदि कार्यों को देखकर डीएफओ ने पौधशाला प्रभारी सुनील कुमार की सराहना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, फॉरेस्ट गार्ड जयप्रकाश, वन दरोगा बीरेंद्र पाण्डेय, सोमेश आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


