गिट्टी लदे मालवाहक वाहन को वन विभाग ने पकड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया अहरौरा मार्ग पर बीते बुधवार की रात वन विभाग की

गिट्टी लदे मालवाहक वाहन को वन विभाग ने पकड़ा

चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया अहरौरा मार्ग पर बीते बुधवार की रात वन विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध रूप से पत्थर गिट्टी परिवहन कर रहे एक मालवाहक वाहन को पकड़ा। इस दौरान चालक मौके से फरार हो गया। जांच पड़ताल के बाद वाहन रेंज कार्यालय लाकर कागजी कार्रवाई के बाद सीज कर दिया गया। वही अज्ञात चालक की खोजबीन कराई जा रही है। इसमें चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे, चकिया रेंजर अश्वनी चौबे, डिप्टी रेंजर आनंद दुबे, रामचरित्र, वन रक्षक शिवबख्श, मंदीप गौंड़ आदि वनकर्मी मौजूद थे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।