
वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Chandauli News - नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जयमोहनी वन रेंज के हरियाबांध बीट कंपार्टमेंट नंबर 17 में आरक्षित
नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जयमोहनी वन रेंज के हरियाबांध बीट कंपार्टमेंट नंबर 17 में आरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा दखल करने के आरोप में वनकर्मियों ने बीती रात मंगलवार को बोझ गांव निवासी दलसिंगार पनिका को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश हो गया। नाराज लोग दर्जनों की संख्या में ग्रामीण देर रात से ही जयमोहनी वन रेंज कार्यालय पहुंच गए और आरोपी की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार दोपहर तक विरोध प्रदर्शन करते रहे। ग्रामीणों का आरोप था कि वन विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना या जांच के दलसिंगार पनिका को गिरफ्तार कर लिया है।

जिस जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। वह जमीन वर्षों से खेती योग्य है। जिसपर पुश्तैनी खेती बारी की जा रही है। वन विभाग की अचानक कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव मौके पर पहुंच गये। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत कुमार उर्फ सूड्डू सिंह ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की समस्या को सुनकर विभागीय अधिकारियों से वार्ता किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को छोड़े जाने पर ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। क्षेत्रीय वन अधिकारी अखिलेश दूबे ने बताया कि दलसिंगार पनिका पर वन संपदा व पशु पक्षियों के वास स्थानो को नष्ट कर के अवैध रूप से वन भूमि पर कब्ज़ा करने का आरोप था। कहा कि विभागीय प्रावधानों के अनुरूप मुचलका पर अभियुक्त को रिहा किया गया है। साथ ही वन विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी व्यक्ति द्वारा वन भूमि पर अतिक्रमण या अवैध निर्माण किए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


