बोल्डर लदे ट्रैक्टर को वन विभाग ने किया सीज
Chandauli News - चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बीते सोमवार

चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बीते सोमवार की देर रात दुलहियादाई पहाड़ी के हाजीपुर मार्ग के पास छापेमारी कर अवैध रूप से बोल्डर लाद कर जा रही ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही से पत्थर खनन माफियाओं में हड़कंप मचा है।चंद्रप्रभा रेंज के शिकारगंज अनुभाग के दुलहियादाई पहाड़ी के पास हाजीपुर मार्ग पर बीते सोमवार की देर रात चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे, थाना प्रभारी अर्जुन सिंह और उनकी टीम ने घेराबंदी कर प्रतिबंधित खनन क्षेत्र से अवैध बोल्डर लाद कर जा रही ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
कार्रवाई के दौरान चालक सड़क पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। वन कर्मियों ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय परिसर में ले जाकर वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में सीज कर दिया।चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे ने कहा कि खनन माफियाओं के फल फूल रहे धंधे पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान डिप्टी रेंजर आनंद दुबे, एसआई सुनील कुमार, वनदरोगा रिशु चौबे, अमित सिंह, वनरक्षक शिवबख्श, अमित, मोहम्मद आजाद आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


