Flood Aftermath Road Challenges Persist in PDD Nagar Amid Ongoing Relief Efforts बबुरी-चकिया मार्ग पर कम हुआ पानी पर मुश्किलें जस की तस, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsFlood Aftermath Road Challenges Persist in PDD Nagar Amid Ongoing Relief Efforts

बबुरी-चकिया मार्ग पर कम हुआ पानी पर मुश्किलें जस की तस

Chandauli News - मुख्य मार्ग पर शिवनाथपुर के पास आठ दिनों से बह रहा है बाढ़ बारिश का पानीमुख्य मार्ग पर शिवनाथपुर के पास आठ दिनों से बह रहा है बाढ़ बारिश का पानीमुख्य

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीSat, 11 Oct 2025 04:10 AM
share Share
Follow Us on
बबुरी-चकिया मार्ग पर कम हुआ पानी पर मुश्किलें जस की तस

पीडीडीय नगर, हिटी। जिले में बारिश भले रुक गई हो लेकिन ग्रामीणों से लेकर राहगीरों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश और बाढ़ से अब भी इलिया के खखड़ा गांव सहित बबुरी, शहाबगंज, विशुनपुरा और धरौली इलाके में पानी और कीचड़ भरा हुआ है। पानी कम तो हुआ है लेकिन कीचड़ से परेशानी है। वहीं पीडीडीयू नगर से बबुरी-चकिया मुख्य मार्ग पर पानी का बहाव जारी है। हालांकि पानी कम होने से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन दिक्कतें कम नहीं हुई है। बबुरी के पास मुख्य मार्ग पर शिवनाथपुर के पास पानी कम हुआ है।

लोग बाइक और आटो से आवागमन कर रहे हैं लेकिन खतरे की आशंका बनी हुई है। अब भी सड़क से पानी बह रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश से नदियों के उफान पर होने से बाढ़ आ गई थी। जिससे बबुरी-चकिया मुख्य मार्ग पर पानी भर गया था और आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था। वहीं दो दिनों से पानी कम होने पर लोग आवागमन शुरू कर दिए हैं। वहीं अब भी कई स्कूलों और गांवों में कीचड़ और जलभराव की स्थिति होने से ग्रामीणों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। नियामताबाद इलाके में भी गरई और चंद्रप्रभा नदी के उफान पर होने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई है। वहीं गांवों में पानी घुस गया था। जलभराव की समस्या हर हाल में दूर करने का निर्देश शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज कस्बा में लंबे समय से हो रही जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन हरकत में आ गया है। शुक्रवार को एसडीएम विनय मिश्र ने संबंधित स्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पानी निकासी का मार्ग अवैध कब्जे से बाधित हो गया है, जिससे बस्ती में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। एसडीएम ने मौके पर ही ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि पानी निकासी के लिए अविलंब अवैध कब्जा हटाया जाए। ताकि जमा पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्देशों का पालन समय पर नहीं किया गया, तो प्रशासन स्वयं कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने संबंधित राजस्व व पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निकासी मार्गों की पैमाइश कराई जाए और अवैध कब्जों को हटाकर निकासी का रास्ता साफ किया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बीडीओ दिनेश सिंह, राजस्व निरीक्षक जितेन्द्र, राजस्व कर्मी रमेश पाल, ग्राम सचिव राजेंद्र भारती, ग्राम प्रधान रामजीत साहनी सहित स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विधायक में बांटी राहत सामग्री चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में शुक्रवार को तहसील प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री का विधायक कैलाश आचार्य ने वितरण किया। विधायक ने कहा शासन की तरफ से बाढ़ से प्रभावित लोगों को लगातार मदद की जा रही है। तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि तहसील क्षेत्र के जमुआ, सरगुझिया, शाहपुर, नीबीं, धरदे, पीतपीर, गरला, खिलची सहित कई गांवों में राहत सामग्री का वितरण किया गया है। इस अवसर पर राकेश मिश्रा, लेखपाल प्रीति सिंह, डा कौशल किशोर, उपेंद्र बहादुर सिंह, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, मंडल महामंत्री आशीष पाठक परितोष गुप्ता सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।