चकिया। हिन्दुस्तान संवाद
कोतवाली क्षेत्र के चकिया-नौगढ़ मार्ग पर शुक्रवार की शाम जलेबिया मोड़ के पास राजदरी से पिकनिक मनाकर लौट रहे सैलानियों से भरी मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर खांई में पलट गई। इसमें मैजिक में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
चकिया कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव के 24 वर्षीय अंकित, 20 वर्षीय विजय प्रकाश, 17 वर्षीय सरोज, 16 वर्षीय नितेश मैजिक वाहन से शुक्रवार की सुबह राजदरी पर्यटक स्थल पर पिकनिक मनाने गए थे। वहां से लौटते समय मैजिक जिलेबिया मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें हाजीपुर गांव के चार युवकों के अलावा उतरौत गांव निवासी 35 वर्षीय चालक गोविंद भी घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल रहमतुल्लाह खां ने बताया कि घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराने के साथ ही मैजिक को खांई से निकलवा दिया गया है।