हिंगुतरगढ़ में फायरिंग से फैली दहशत, तीन आरोपी धराए

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - धानापुर थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ में हनुमान मंदिर के पास सूअर का शिकार करने पहुंचे थे शिकारी हिंगुतरगढ़ में फायरिंग से फैली दहशत, तीन आरोपी धराएहिंगु

हिंगुतरगढ़ में फायरिंग से फैली दहशत, तीन आरोपी धराए

धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के समीप बीते मंगलवार की रात हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। मंदिर के महंत भरत दास की सूचना पर ग्रामीणों ने फायरिंग कर भाग रहे बाइक सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। इस बीच दो अन्य मौका देख फरार हो गए। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। क्षेत्र के हिंगुत्तरगढ़ गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के समीप बीते मंगलवार की देर रात दो बाइकों पर सवार कुल पांच लोग पहुंचे। इसके बाद असलहे से तीन फायर किए।

फायर होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मन्दिर के महंत बाबा भरत दास की सूचना पर दर्जनों ग्रामण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीण घेराबंदी कर बाइक सवार तीन आरोपियों को पकड़ लिए, लेकिन दो आरोपी बाइक से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि धानापुर कस्बा के रमेश बहेलिया, बालूलाल बहेलिया, सोनू बहेलिया सूअर शिकार करने के दौरान फायरिंग किए थे। इनके खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।