आग से डेढ़ बीघा गेंहू की फसल राख
Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Chandauli News - नियामताबाद के बबुरी थाना क्षेत्र के बुधवार गांव में गुरुवार को आग लग गई, जिससे डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। प्रभावित खेत सिकंदरपुर गांव के सूरज, कैलाश और मारकंडेय का था।

नियामताबाद। बबुरी थाना क्षेत्र के बुधवार गांव के सिवान में गुरुवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें डेढ़ बीघा से अधिक खेत में लगी खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बबुरी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी सूरज, कैलाश और मारकंडेय का करीब पौने दो बीघा खेत बुधवार गांव के सिवान में है। जिसमें बुधवार गांव निवासी जालंधर ने बटाई पर खेती किया था। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


